
♦️MP में पहली बार सबसे लंबा कोहरा-तेज सर्दी:बर्फीली हवा से कांपा प्रदेश, अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम
भारत मौसम समाचार केन्द्र
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में घना कोहरा छाया हुआ है।
मध्यप्रदेश में सर्दी के सीजन में पहली बार सबसे लंबा कोहरा छा रहा है। शनिवार को भोपाल में पूरे दिन घना कोहरा रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी असर देखा गया। इस वजह से दिन में तेज ठंड रही। 11 शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे ही रहा। ऐसा ही मौसम अगले 2 से 3 दिन तक बना रह सकता है। कोहरे के साथ कोल्ड वेव यानी, शीतलहर भी चलेगी।
रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, शाजापुर समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखा जा रहा है।
शनिवार रात इंदौर में कोहरे से विजिबिलिटी जीरो हो गई।
💠इसलिए ऐसा मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया, पूरे उत्तर भारत में कोहरा छा रहा है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार में भी ऐसी स्थिति है। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद मौसम में नमी पर्याप्त है। अगले एक-दो दिन तक कोहरा तो रहेगा, लेकिन इतने समय तक नहीं रहेगा।
♦️अगले 2 दिन इन जिलों में घना कोहरा
💠5 जनवरी- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
💠6 जनवरी- शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा रहेगा।