
भारती भूमरकर
यूथ कांग्रेस के महासचिव योगेश सन्नी अरोलू एवं यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले ने कहा कि न पा क्षेत्र में एक और शीतलहर के कारण मवेशियों की कड़कड़ाती ठंड से मृत्यु हो रही है गाय के नाम पर राजनीति करने वाला दल के लोग ठंड में अपने-अपने आशियाने में दुबक कर बैठे हुए हैं ऐसा इसलिए है क्योंकि गाय उनके लिए केवल राजनीति का एक मोहरा है इस मोहरे को केवल वह अपनी सहयोगी दल भाजपा को चुनावों में फायदा पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करती है और चुनाव खत्म होते ही गाय की ओर ध्यान नहीं देते कि वह किस हालत में है उनके चारे पानी की व्यवस्था है या नहीं इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है यह उनके चाल चरित्र और चेहरे को प्रदर्शित करता है ।
कांग्रेस नेता भूषण कांति एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हेमंत धोटे ने कहा कि गाय के नाम पर राजनीति करने वाले दल ने आज तलक ना तो एक आवेदन दिया और ना ही मवेशियों की ठंड से बचाव के लिए कोई प्रयास किया आज जब नगर पालिका क्षेत्र में गाय तड़प तड़प का ठंड में मर रही है तब यह दल और यह गौ रक्ष कहा गए ,,उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से नपा प्रशासन से अपनी मांग में यह भी कहा कि ऐसी जगह को चिन्हित करना चाहिए जहां मवेशियों का झुंड अपने आप को ठंड से बचाने के लिए इक्कठा होते है ऐसी जगह को चिन्हित कर उन जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाए ।
इसी तारतम्य में आज नगर पालिका पहुंचकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सोपा ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश अरोलू, गौतम नागले, भूषण कांति, हेमन्त धोटे, किरण झारबड़े, प्रवीण पाल,तरुण पाल, आकाश खातरकर, राहुल सतनाकर, एवम अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।