
भारती भूमरकर
सारनी। नगर पालिका सारनी क्षेत्र में जलावर्धन योजना के तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टंकियों की सफाई हेतु विभिन्न तारीखों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगा। अनुबंधित कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीरियरिंग प्रा.लि. द्वारा मांगे गए परमिट के अनुसार ओवरहेड टैंक 2 वार्ड क्र. 6 सारनी की सफाई 9 एवं 10 जनवरी को की जाएगी। इससे इस टंकी से संबंधित वार्डों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं ओवरहेड टैंक 3 वार्ड 28 ड्रिलिंग कैंप पाथाखेड़ा की टंकी की सफाई 15 एवं 16 जनवरी को, ओवरहेड टंकी 4 वार्ड 22 ट्रैचिंग ग्राउंड पाथाखेड़ा की सफाई 20 एवं 21 जनवरी, ओवरहेड टैंक 6 बगडोना की सफाई 12 एवं 13 जनवरी को होगी। इससे इन टंकियों से सप्लाई वाले वार्डों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। इसी तरह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सतपुड़ा डेम की सफाई 27 एवं 28 जनवरी को की जाएगी। इससे पूरे नगर में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।
*टूटी पाईप लाइन का सुधार कर गंदी नाली से हटवाया*
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 36 बगडोना में टूटी पाइप लाइन का सुधार कर उसे गंदी नाली से हटाया गया। पानी लीकेज की शिकायत प्राप्त होने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने इसे सुधारने के निर्देश दिए थे। उपयंत्री कमलेश पटेल ने बताया कि अनुबंधित कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीरियरिंग प्रा.लि. को निर्देशित कर इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए थे। गुरूवार 8 जनवरी को सुधरवाया गया। उक्त पाइप लाइन को गंदी नाली से हटाकर साफ स्थान पर लाया गया। उपयंत्री ने बताया कि नगर पालिका, अनुबंधित कंपनी समेत अन्य टीमें पाइप लाइन, वाल्व चैंबरों की सतत निगरानी कर रही है। इनकी समुचित सफाई भी कराई जा रही है।