
ब्यूरो रिपोर्ट
- 11 जनवरी को अटल सभागृह में होगा हिन्दू सम्मेलन
- भारत माता की आरती और वाहन रैली से तेज हुआ जनसंपर्क
- चौक-चौराहों पर प्रतिदिन आयोजित की जा रही भारत माता की आरती
बैतूल। सकल सनातन हिन्दू समाज बैतूल द्वारा 11 जनवरी रविवार को जेएच कॉलेज के अटल सभागृह में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रतिदिन भारत माता की आरती आयोजित की जा रही है, जिसके माध्यम से नागरिकों को सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।
– सम्मेलन को लेकर हर मोहल्ले में उत्साह
हिन्दू सम्मेलन के मीडिया प्रभारी राजेश मदान ने बताया कि गायत्री बस्ती के हर मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग भारत माता की आरती में शामिल हो रहे हैं। लोगों में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी से सहपरिवार सम्मेलन में पधारने की अपील की जा रही है।
11 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले हिन्दू सम्मेलन में धर्म जागरण एवं देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद प्रेरक उद्बोधन होंगे और अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।
– नंदी चौक पर भव्य भारत माता की आरती
सोमवार रात्रि 8 बजे गंज क्षेत्र के सब्जी बाजार के पास स्थित नंदी चौक पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ ढोल-ढमाकों के बीच श्रद्धालु, समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार सहित सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में राजेश मदान ने सम्मेलन की जानकारी दी। इसके बाद समिति संरक्षक रमेश मिश्रा और मुकेश खंडेलवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर आरती प्रारंभ की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर भी उपस्थित रहीं।
– विशाल वाहन रैली निकाली
गुरुवार शाम 5 बजे गायत्री मंदिर सिविल लाइन से विशाल वाहन रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः गायत्री मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
नंदी चौक पर आयोजित आरती में रमेश मिश्रा, मुकेश खंडेलवाल, श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, पंकज मिश्रा, जितेंद्र माहेश्वरी, राजेश मदान, कमलेश अमरुते, ब्रजेश मगरे, दीपक आवठे, हरीश खंडेलवाल, दीपू सलूजा, कुशकुंज अरोरा, दीपक आंबेकर, योगू शर्मा, बलराम मालवीय, रीता रैकवार, सीमा सोनी, ममता ढाहके, श्रीमती संजय सिंह ठाकुर, श्रीमती हेमासिंह चौहान, निक्की प्रधान, कृष्णा साहू, भावना मोरे, शिव भोले, शिवनंदन श्रीवास, भूपेंद्र पवार, सुंदर पालीवाल, संजू सोनी, नरेश चौपडे, यशवंत बॉबी जेधे, आयुष जेधे, मीना खंडेलवाल, सौरभ शर्मा, प्रेम वाडीवा, पप्पन बोरवर, बसंत साहू, पवन सोनपुरे, सागर महावरे, अजय हिवरखेड़े, रोहित बोरवार, मानव बोरवार, प्रकाश उईके, गिरीश बोरवर, प्रकाश पवार, आकाश धुर्वे, दीपेश खंडेलवाल, संजय माकोड़े प्रवीण गुगनानी, विकास प्रधान, अतीत पवार, कमलेश अमरुते, कल्पना तरुड़कर, भावना मोरे, आशा पवार, सरिता राठौड़, माधवराव देशमुख, सुभाष मालवीय हिमांशु साबले, सतपाल मगरदे, अतुल देसकर, राकेश प्रजापति, सुजय पौनीकर, सुरेश मोरे, राजा सूर्यवंशी, धनराज धाकड़, दीपक गड़ेकर, श्याम टेकपुरे, आरबी पाटिल, प्रदीप आर्य सहित सैकड़ों की संख्या में सक्रिय हिन्दू बंधु और भगिनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली के समापन पर भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश मदान ने किया और आभार प्रदर्शन पंकज मिश्रा ने किया।
