
ब्यूरो रिपोर्ट
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने गुरुवार को जिला जेल बैतूल का भ्रमण किया। उन्होंने यहां बैरिक क्रमांक-01 में श्री गुरु जी (माधव सदाशिव गोलवलकर) जी तथा जनजातीय नायक वीर सरदार विष्णु सिंह गोंड की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इसके पश्चात अतिथियों ने जेल परिसर का भ्रमण किया, जहां बंदियों ने प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं अन्य अतिथियों का सहर्ष स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने बंदियों से उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा बंदियों द्वारा दीवारों पर की गई चित्रकारी की सराहना की। उन्होंने रचनात्मक गतिविधियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के लिए संचालित तकनीकी कौशल के पाठ्यक्रमों की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल प्रशासन के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
