
ब्यूरो रिपोर्ट
*थाना गंज पुलिस ने भगवा झण्डे जलाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*
🔹दिनांक 10/01/2026 को *फरियादी बसंत पिता संजू साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज, बैतूल* द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि हिंदू सम्मेलन के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा दिनांक 09/01/2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे नंदी चौक, बाबा विश्वनाथ मंदिर की गली एवं आसपास के क्षेत्र में भगवा झण्डे लगाए गए थे।
🔹दिनांक 10/01/2026 को प्रातः लगभग 07:30 बजे जब सकल हिंदू समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही थी, तब नंदी चौक, गंज पहुँचने पर यह पाया गया कि खंडेलवाल जी के घर के पास लगाए गए लगभग 30–40 झण्डे (डंडे सहित) गायब थे। आसपास तलाश करने पर 08–10 भगवा झण्डे पुष्पराज मिश्रा की आटा चक्की के पास आधे जले हुए अवस्था में पाए गए।
🔹अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि के समय भगवा झण्डे उतारकर जलाए जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कृत्य किया गया।
🔹रिपोर्ट पर *थाना गंज में अपराध क्रमांक 008/26, धारा 299 बीएनएस* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल श्री सुनील लाटा के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज प्रशिक्षु डीएसपी शैफा हाशमी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
🔹गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पतारसी की गई।
🔹विवेचना के दौरान निम्न आरोपियों की पहचान की गई—
1. *तौफिक खान, पिता सहीर खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज*
2. *मुशरफ खान, पिता लतीफ खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज*
दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों तौफिक खान एवं मुशरफ खान को दिनांक 10/01/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
🚨 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से अपील*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले कृत्य न करे एवं अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।