
ब्यूरो रिपोर्ट
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मठारदेव बाबा के मेले का आयोजन 12 से 22 जनवरी तक किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा मेले की पूर्व तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले का शुभारंभ सुबह 10 बजे हवन पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके पश्चयात अतिथियों द्वारा रिबन काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य विभाग एवं सांसद दुर्गादास उइके, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।