
ब्यूरो रिपोर्ट
सांईखेड़ा :- प्रगति हायर सेकेंडरी विद्यालय के लिए गौरव का पल नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित 36 वी सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम में विद्यालय से चार छात्रा कु.प्रज्ञा पिता रविप्रकाश गडेकर, कु.हर्षला पिता लक्ष्मण वाड़बुदे, कु .महिमा पिता शिवराज पवार एवं गायत्री पिता परसराम सिरसाम का चयन मध्य प्रदेश सीनियर टीम में हुआ ।

चारों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया आप सभी को प्रगति परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही विद्यालय इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।









