
राजधानी भोपाल में स्थित राज्य स्तरीय मौसम विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश या मावठा पड़ने की संभावना है। जबकि, 24 जनवरी को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होना संभव है।
वहीं, आगामी 25 जनवरी से एक बार फिर प्रदेश में ठंड का नया दौर शुरू होगा। कोहरे के साथ पारा 2-3 डिग्री लुढ़कने का अनुमान जताया गया है। जबकि, जनवरी के आखिरी हफ्ते के दिनों में ठंड, कोहरा और मावठ का ट्रिपल अटैक देखने को मिल सकता है।



