
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के ढाई लाख संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने 10 साल से अधिक अनुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को नियमित पदों पर संविलियन की प्रक्रिया और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मंच से की। यह प्रक्रिया अभी खाली पदों में से 50 फीसदी पदों के लिए जारी है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 10 साल से अधिक अनुभवी संविदाकर्मियों को नियमित पदों पर संविलियन की अभी तक 50 फीसदी पदों के लिए प्रक्रिया जारी है, इस दिशा में आगे और काम किया जाएगा। कार्यक्रम में संविदाकर्मियों को कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता और सेवा समाप्ति के मामलों में सीसीए नियम लागू करने पर भी सहमति बनी है।





