
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल – गाय से अप्राकृतिक कृत्य के मामले से क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। वही उग्र भीड़ द्वारा दो दुकानों में आग लगाये जाने की खबर से दहशत बढ़ गई है। घटना के बाद प्रशासन द्वारा गाँव मे कर्फ्यू लगाया गया है और हालत को काबू करने पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन और कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ग्राम दामजीपुरा के लिए रवाना हुए है। साथ ही बैतूल भैंसदेही और आठनेर चिचोली से पुलिस फोर्स और वज्र वाहन रवाना की गई है।
बता दे की एक युवक द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का वीडियो वायरल होने के बाद सुबह से ही गाँव मे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी।
हिंदूवादी संगठन उक्त आरोपी युवक के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी सजा की मांग पर अड़े हुए है। मुस्लिम पक्ष ने भी घटना की निंदा करते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की है।
एएसपी कमला जोशी ने बताया कि आक्रोशित भीड़ द्वारा दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले में आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।