
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी —- जनवरी माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर मुख्य अभियंता राजीव सिंह सेवानिवृत्त हुए । शक्ति भवन में मुख्य अभियंता कार्पोरेट सर्विसेस के कार्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित हुए। इस अवसर पर पुष्प गुच्छ और पुष्प मालाओ से राजीव सिंह का भव्य स्वागत किया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता सलिल चौधरी ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल भेंट किए। स्व सुरक्षा निधी समिती की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।सेवानिवृत्त हुए राजीव सिंह मुख्य अभियंता ने अपनी देय राशि समिती को अनुदान स्वरूप देकर प्रशंसनीय कार्य किया है।

जिसके लिए स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने विशेष अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया । समिती के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिती मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सभी ताप और जल विद्युत गृहों और जबलपुर मुख्यालय में कार्य कर रही है। समिती के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि मंडल केडर के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने बाद समिती को अनुदान स्वरूप अपनी राशि पुन: वापस कर बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। जिससे स्व सुरक्षा निधी समिती की आर्थिक स्थिती सुदृढ बनी है।
जिसके कारण समिती लंबे समय तक पारदर्शिता के साथ काम कर सके। सचिव अंबादास सूने ने बताया कि समिती के नियमित सदस्य का आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाता है। सदस्य के आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है। इस अवसर पर अभिलाशा मिश्रा ,मनीषा लवनिया अधीक्षण अभियंता, अखिलेश जायसवाल,अरूणाभ बैनर्जी कार्यपालन अभियन्ता, आंनद वर्मा सहायक अभियंता , विनय तरटे,आर के जायसवाल, नवीन साहू और दीपक मालवीय सह अनेक सदस्य उपस्थित थे।





