
ब्यूरो रिपोर्ट
दामजीपुरा में घटित घटना के संबंध में पुलिस की त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है । वहीं तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01 फरवरी 2026 को फरियादी चंचल सिंह राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम रातामाटी, खेड़ी सांवलीगढ़, थाना कोतवाली, जिला बैतूल द्वारा थाना मोहदा में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि ग्राम दामजीपुरा में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अमानवीय कृत्य किया गया है। उक्त घटना से संबंधित वीडियो बनाए जाने की भी जानकारी फरियादी द्वारा दी गई।
फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना मोहदा में *आरोपी हबीब उर्फ हब्बू पिता यूसुफ खान, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम दामजीपुरा* के विरुद्ध *धारा 299 भारतीय न्याय संहिता एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
🔹प्रकरण की गंभीरता एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोहदा श्री विष्णु प्रसाद मौर्य द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
🔹घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन एवं प्रभारी कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ श्री अक्षत जैन द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य, थाना प्रभारी मोहदा तथा पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल से पुलिस बल को त्वरित रूप से घटनास्थल पर भेजा गया, जहां स्थिति को तत्काल नियंत्रण में लिया गया।
🔹घटना की सूचना के पश्चात ग्राम दामजीपुरा में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हुई, जिसके दौरान आरोपी के दुकान में आगजनी की घटना सामने आई। उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है तथा वर्तमान में स्थिति पूर्णतः शांत एवं नियंत्रण में है।
🔹 *पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसे शीघ्र ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।* प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस कानून के अनुसार निष्पक्ष एवं कठोर कार्यवाही के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।