
धनराज साहू तहसील ब्यूरों
भैंसदेही- संत रविदास समिति द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वी जयंती नगर के अंबेडकर मैदान में रविवार को मनाई गई, जहां पर संत रविदास जी के छायाचित्र के सम्मुख समिति के पदाधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया l

इस अवसर पर समिति के श्रीराम भुस्कुटे ने संत रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा ,मंत्र के मंत्र दृष्टा संत रविदास ही है, जिन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है, उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया, हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए l

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार थोटेकर, विजय कुमार भुस्कुटे,रामा वासनकर, ईशवर वासनकर, गुणवंत काटोलकर ,पंजाब थोटेकर ,राजू थोटेकर ,सहदेव थोटेकर, हबीब खान, योगेश भुस्कुटे, चेतन भुस्कुटे, भविष्य भूस्कुटे, यश ठाकरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे l





