
ब्यूरो रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कार्य में लापरवाही करने एवं चालान गुम करने और न्यायालय में तय समय तक चालान प्रस्तुत ना करने के मामले में थाना कोतवाली में तैनात उप निरिक्षक पवन कुमरे निलंबित कर लाइन हाजिर किया है।
जारी आदेश में कहा गया है की जिले में गुम हुए चालान के संबंध अभियान उपरांत राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रेषित रिपोर्ट अनुसार उनि पवन कुमरे की थाना कोतवाली जिला बैतूल पदस्थापना अवधि के दौरान उन्हें अनुसंधान हेतु अपराध क्रं. 968 / 21 धारा 457, 380 भादवि, अप.क्रं. 909/21 धारा 294, 323, 506 भादवि अप.क्रं. 84 / 20 धारा 294, 323, 353, 336, 109, 34 भादवि, अप.क्रं. 641/21 384, 506, 34 भादवि अप.क्रं. 743/ 20 धारा 188, 353, 269 भादवि दिये गये थे, जिनके चालान वर्तमान में माननीय न्यायालय में पेश नहीं हुए है और गुम हो चुके हैं। उक्त गुम हुए चालानों के संबंध में विधिवत प्राथमिक जांच आदेशित की गई एवं उक्त संबंध में थाना प्रभारी कोतवाली जिला बैतूल से अद्यतन स्थिति प्राप्त की गई, प्राप्त प्रतिवेदन से प्रथमतः दर्शित है कि उनि पवन कुमरे द्वारा उक्त चालानों को अनावश्यक लंबित रखते हुए आज दिनांक तक माननीय न्यायालय पेश नहीं होना गंभीर लापरवाही का परिचायक है। अतः उप निरीक्षक पवन कुमरे तैनात थाना गंज जिला बैतूल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र जिला बैतूल संबद्ध किया जाता है।






