
भारती भूमरकर
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत एक परिवार को अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत राशि दी गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि वार्ड 32 की माही पुत्री संजय जोठे को 5 हजार रुपए की अन्त्येष्टि सहायता राशि नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने सौंपी। इस अवसर पर रामराज यादव व अन्य लोग उपस्थित थे।



