
ब्यूरो रिपोर्ट
- विकसित भारत के विजन को पूरा करने वाला बजट – कमलेश सिंह
- आईटीआई कालेज में संपन्न हुआ युवा संवाद
बैतूल। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बालक आईटीआई सदर एवं महिला आईटीआई कोसमी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बजट प्रचार अभियान के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में देश विकसित भारत के विजन को लेकर आगे बढ़ रहा है। यह बजट देश के आर्थिक विकास की नई सम्भावनाओ के द्वार खोलेगा। इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगें वहीं महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा। बजट में मैन्युफैक्चरिंग एवं एआई आधारित तकनीकी के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

इस बजट में 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करने के लिए खर्च होगें। युवाओं से संवाद करते हुए कमलेश सिंह ने कहा कि 15 हजार सेकेंडरी स्कूल एवं 500 कॉलेज में क्रियेटर लैब की स्थापना होगी। जिसमे युवाओं को एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, कॉमिक गेमिंग्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं अगले 5 वर्षो में 20 लाख युवाओं को तैयार किया जाएगा। इसमें गेमिंग्स स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। बजट में 5 टाउनशिप यूनिवर्सिटी बनाने का प्रावधान जिसमे छात्रों को कॉरपरेट मित्र बनाया जाएगा।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटलिटी की स्थापना की जा रही है। देश के प्रमुख टूरिस्ट साइट को चिन्हित किया गया है यहां पर युवाओं को 12 हप्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी एवं 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार किये जायेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने कहा कि प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की स्थापना एवं स्वसहायता समुह की बहनों के लिए सी मार्ट प्रारंभ करने का सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंशुल राजपुत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता देशमुख, पुजा अमझरे, प्रमेश राजपुत, राहूल वडुकले, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



