
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय मेगा कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
इस कैंपस ड्राइव में क्विस कॉर्प के माध्यम से आईफोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरू के लिए केवल युवतियों के लिए रोजगार में जाने का अवसर प्राप्त होगा। संस्था प्राचार्य श्री अजीश पन्द्रे ने बताया कि विगत वर्षों में इस कंपनी में कई छात्राएं जॉब प्राप्त कर चुकी है एवं सफलतापूर्वक कार्यरत है।
संस्था के प्लेसमेंट ऑफिसर श्री विवेक दायमा बताया कि इस ड्राइव के लिए योग्यता केवल 10वी उत्तीर्ण है एवं इसमें 18 से 30 वर्ष की सभी युवतियां भाग ले सकती है। चयन पश्चात युवतियों को 17 हजार 750 रूपये वेतन के साथ कंपनी स्वयं के व्यय से रहने के लिए हास्टल एवं भोजन की व्यवस्था करेगी। चयनित युवतियों को इसी माह कंपनी के खर्च पर ज्वाइन करने के लिए बेंगलुरु भेजा जाएगा। इस ड्राइव से संबंधित जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 7828966497 एवं 9406547329 पर संपर्क किया जा सकता है।



