
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्यप्रदेश पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की वैकेंसी निकली है। जिसके लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू कर दी है। जो कैंडिडेट्स खासतौर से पुलिस की तैयारी कर रहे हैं, वो इस अच्छे मौके का फायदा उठा सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो esb.mp.gov.in पर खुल चुकी है।
जिसमे पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) एवं हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

