
ब्यूरो रिपोर्ट
- शनि मंदिर गंज से 15 फरवरी को निकलेगी शिव बारात
- शिव भक्तों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
बैतूल। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात उत्सव सेवा समिति बैतूल गंज के तत्वाधान में इस वर्ष भी बैतूल शहर में भगवान शिवजी की भव्य बरात निकाली जाएगी। आयोजन की व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बारात में विभिन्न वेशभूषा में शामिल शिवगण आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे।
धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 11 फरवरी बुधवार को सायं 4 बजे गंज स्थित शनि मंदिर में शिवजी की सगाई से होगी। 12 फरवरी गुरुवार को सायं 4 बजे खनमट्टी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 13 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे हल्दी की रस्म संपन्न होगी। 14 फरवरी शनिवार को रात्रि 8 बजे मेहंदी एवं संगीत का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मुख्य आकर्षण 15 फरवरी रविवार को सायं 4 बजे रहेगा, जब शनि मंदिर गंज से भगवान शिवजी की भव्य बरात निकाली जाएगी। बरात गंज के काश्मीर चौक, श्री हनुमान चौक, बाबू चौक, नंदी चौक, दिलबहार चौक, गंज बस स्टैंड से मैकेनिक चौक होते हुए माता मंदिर पहुंचेगी। वहां से पुनः बस स्टैंड मार्ग से होते हुए शनि मंदिर पहुंचकर महाआरती के साथ समापन होगा।
आयोजन में बड़ी संख्या में शिव भक्त महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल होंगे। आयोजन समिति ने जिले के समस्त शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शिव बरात में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।




