
ब्यूरो रिपोर्ट
पाथाखेड़ा छतस्पुर-02 खदान के पास पुलिस को अवैध कोयला का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त करने में सफलता मिली है। बिना नम्बर की ट्रेक्टर ट्राली पकड़ाए जाने से कोयला माफिया में हड़कंप मच गया है। वही अँधेरे का फायदा उठा ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
बता दे की तलाशी के दौरान ट्रॉली में लगभग 20 हजार कीमत का अवैध कोयला चूरा मिला।
जप्त ट्रेक्टर नीला-सफेद रंग का स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर है। जिस पर नम्बर प्लेट नदारद है। पुलिस ने जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹8 लाख 20 हजार बताई है। वहीँ अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

खबर है कि पूर्व में भी कोयला माफिया नेताओं के संरक्षण में सफेदपोशों की आड़ में अवैध कोयले की सप्लाई आसपास के ढाबों और भट्टों में की जाती रही है। पुलिस चालक और मालिक की तलाश में जुट गई है। ये दोनों पुलिस को मिलते है या नहीं ये आने वाला वक्त बताएगा।
कारवाही में पाथाखेडा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके एवं सहायक उप निरीक्षक अजय भाट, मनोज डेहरिया, राकेश, नितिन की भूमिका रही ।






