
ब्यूरो रिपोर्ट
बीजेपी नेता के द्वारा महिला को सरेआम लात घुसे और डंडे से पीटने का एक और मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मध्यप्रदेश की सिहावल विधानसभा का बताया जा रहा है जिसमे कथित भाजपा नेता संतोष पाठक सरेआम एक महिला को बर्बरता से पीटते नज़र आ रहे हैं। और लोग देख रहे है। एससीएन न्यूज इंडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन जो हो रहा है। वो शर्मनाक जरूर है। इसके पूर्व भी सतना के एक बीजेपी नेता द्वारा इसी तरह महिला को थप्पड़ो से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद आलाकमान द्वारा नोटिस जारी किया गया था।






