
ब्यूरो रिपोर्ट
आरक्षक (जीडी) के कुल 7500 पदों पर भर्ती हेतु म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल व्दारा ऑनलाईन परीक्षा दिनांक 30.10.2025 से 15.12.2025 तक आयोजित कराई गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम दिनांक 25.01.2026 को म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल व्दारा वेबसाईट WWW.esb.mp.gov.in पर जारी किया जा चुका है। सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) PPT ली जाएगी।
अभ्यर्थियों की 800 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक तथा दस्तावेजों का परीक्षण निम्नलिखित दस स्थलों पर दिनांक 23.02.2026 से दिनांक 13.03.2026 (दिनांक 02.03.26, 03.03.26 एवं 08.03.2026 को परीक्षा अवकाश रहेगा ) तक किया जाएगा, जो प्रतिदिन 6:00 बजे से आरंभ होगा।
ऑनलाईन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिये म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल व्दारा वेबसाईट पर सूचना-पत्र जारी किये जायेंगे, जिसे डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थल पर लाना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित दिनांक को ही पहुँचना है। उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये जो दिनांक व स्थान सूचित किया जा रहा है, उस दिनांक व स्थान में कोई परिर्वतन नहीं किया जायेगा।
परीक्षा स्थल







