
किरण ढँढोरिया
नगर के रामरख्यांनी स्टेडियम में बाबा मठारदेव खेल समिति सारनी के तत्वावधान में तीन दिवसीय पंडाल प्रीमियर लीग सीजन 3 टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आज फाइनल मैच के साथ समापन हुआ । बता दे की स्पर्धा का आगाज 5 फरवरी से हुआ था जिसका समापन 8 फरवरी को पारितोषक वितरण के साथ हुआ । इस दौरान प्रतिदिन रामरख्यानी स्टेडियम में रोमांचक क्रिकेट मैच खेले गए ।
पहला सेमीफाइनल का मुकाबला जय बाबा मठारदेव क्रिकेट टीम और इंज्वाय इलेवन के बीच खेला गया। जिसमे जय बाबा मठारदेव ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली ।
वही दूसरे सेमीफाइनल में रेड डायमंड और सतपुड़ा टाइगर के बीच मैच खेला गया। जिसमे रेड डायमंड टीम सतपुड़ा टाइगर को हरा कर फाइनल में पहुंची।
जिसके बाद फाइनल मैच जय बाबा मठारदेव और रेड डायमंड के बीच खेला गया। और जय बाबा मठारदेव ने रेड डायमंड को पछाड़ते हुए फाइनल मैच जीत पंडाल प्रीमियर लीग मैच की ट्रॉफी अपने नाम की।







