
सुखदेव मोहबे के साथ किरण ढँढोरिया की रिपोर्ट
बैतूल परासिया स्टेट हाइवे पर रानीपुर से पहले बंजारी माई घाट पर खाद की बोरियो से लदा ट्रक ब्रेक फेल होने पर सीधा गहरी खाई में उतर गया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। गाडी में मौजूद क्लीनर को हल्की चोट आई है जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। रानीपुर थाना प्रभारी बबिता धुर्वे ने बताया की ट्रक नागदा से छिंदवाडा जा रहा था। हादसे की सुचना पर पुलिस मौके पर पंहुची। और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीँ ट्रक चालाक राजेंद्र सिंह ने बताया की हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ।
बता दे की बंजारी माई घाट सेक्शन पर खड़ी चढ़ाई और उतार के साथ खतरनाक मोड़ अक्सर हादसे का कारन बनते है।



