
ब्यूरो रिपोर्ट
- अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही
- खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक डम्पर जप्त
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण एवं सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 9 फरवरी को खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा तहसील बैतूल अंतर्गत ग्राम उड़दन–साकादेही के समीप खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर वाहन क्रमांक MP48ZD7126 को जप्त किया गया। जप्त वाहन को थाना गंज बैतूल की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
उक्त प्रकरण में वाहन चालक/वाहन मालिक के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण तैयार किया गया है, जिसे न्यायालय अपर कलेक्टर, बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।



