
ब्यूरो रिपोर्ट
कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पूरक परीक्षा के स्थान पर अब द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सुचना लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त प्राचार्य, सहित समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित विद्यार्थी पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे । द्वितीय परीक्षा की समय सारणी पृथक से जारी की जाएगी। इस संबंध में सभी विद्यार्थियों को आवश्यक रुप से सूचित कराना सुनिश्चित करें ।
