
किरण ढँढोरिया
सारणी पुलिस ने चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चोरो के पास से चोरी गया सामान लगभग 07.50 लाख रूपये का मशरूका पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रिंयका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा क्षेत्र मे हुई चौरी कि घटना में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 02.02.26 को फरियादी सतीश पिता दयाराम धुर्वे उम्र 38 साल निवासी सतपुड़ा आईटीआई के पास थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 01.02.26 की रात करीब 01.00 बजे उसने अपने सूने घर क सीसीटीवी कैमरे चेक किया जिसमें दो चोर उसके घर के अंदर घुसकर चोरी करते दिखे बाद तुरंत फरियादी सारणी अपने घर आया तक तक अज्ञात चोर उसके घर में रखा एक सोने का गले का हार, एक जोड़ी सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की बिछिया, चांदी के सिक्के, 05 हाथ घड़ी और नगदी 01 लाख 05 हजार रुपए नही मिले जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, जिस पर थाना सारणी मे फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अप.क्र 31/26 धारा 305(a),331(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
दौराने विवेचना आरोपी अनुराग पिता कुंजीलाल पस्तारिया उम्र 53 साल निवासी ग्राम भारकच्छ थाना बरेली जिला रायसेन हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नर्मदापुरम से पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ उसके साथ प्रवीण लांजीवार और कासिफ खान ने मिलकर फरियादी से घर से जेवरात चोरी करके अपने साथ ले गए थे, बाद मुख्य आरोपी कासिफ उर्फ सोहेल खान और प्रवीण लांजीवार को मंडीदीप रायसेन से गिरफ्तार किया, एवं जप्तशुदा सोने के गहने प्रवीण की मां चंद्रकला लांजीवार से एवं चांदी के जेवर यूसुफ उर्फ बिट्टू खान से जप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों को दिनांक 09.02.2026 को गिरफ्तार किया एवं जिन्हें दिनांक 10.02.26 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा ।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रवीण उर्फ अन्ना पिता भैयालाल लांजीवार उम्र 27 साल निवासी बगीचा कॉलोनी वार्ड क्र. 01 मंडीदीप जिला रायसेन
2. कासिफ उर्फ सोहेल पिता असलम खान उम्र 30 साल निवासी आयशर कंपनी के सामने थाना सतलापुर, मंडीदीप जिला रायसेन
3. अनुराग पिता कुंजीलाल पस्तारिया उम्र 53 साल निवासी ग्राम भारकच्छ थाना बरेली जिला रायसेन हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जिला नर्मदापुरम
4. यूसुफ उर्फ बिट्टू पिता नईम बेग उम्र 39 साल निवासी बंगाली कॉलोनी आदमगढ़ थाना कोतवाली जिला नर्मदापुरम
5. चंद्रकला पति भैयालाल लांजीवार उम्र 50 साल निवासी बगीचा कॉलोनी वार्ड क्र.01 मंडीदीप जिला रायसेन
जप्त सामग्री
* आरोपिया चंद्रकला से एक सोने का गले का हार, एक जोड़ी सोने के कंगाल, एक जोड़ी सोने के कान के झुमके, अनुराग से एक चांदी का कमरबंद, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, एक जोड़ी चांदी के कड़े, चांदी का सिक्का, और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल और यूसुफ उर्फ बिट्टू से एक चांदी का कमरबंद, एक जोड़ी चांदी की मोटी पायल, एक जोड़ी चांदी की पायल, और कासिफ उर्फ सोहेल की यामाहा एफजेड मोटर साइकिल,04 मोबाइल फोन और 2 हाथ घड़ी।
प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:
थाना प्रभारी: निरी.जयपाल इनवाती
निरीक्षक आबिद अंसारी अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ,
उपनिरीक्षक: उनि मनोज उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा , उनि नितिन उईके
प्रधान आरक्षक: प्रआर श्रीराम उईके
आरक्षक : सुभाष मंडलोई, राकेश करपे, मोहित भाटी, रवि मोहन दरसिमा,लक्ष्मी कश्यप, सायबर सेल से आरक्षक राजेंद्र, दीपेंद्र और बलराम