
ब्यूरो रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मै डब्बा मंत्री हूँ वाला बयान चर्चा में है। दरअसल यह वीडियो मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में एक सभा के दौरान सामने आया है। जहाँ मोबाइल के इस्तेमाल पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- ‘आज मैं देखता हूं, मंच पर भी, मंच के नीचे भी, गाड़ी में भी, प्लेन में भी, कही भी पांच लोग बैठे होंगे, लेकिन कोई किसी से बात नहीं करता। सब अपने-अपने डब्बा में कैद हैं, अपने डब्बे में मस्त हैं। यहां तक कि, पति-पत्नी भी आपस मे बात नहीं करते। पति अपने डिब्बे में, पत्नी अपने डिब्बे में ऐसे में रिश्ते कैसे बनेंगे?





