
ब्यूरो रिपोर्ट
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से आज भाजपा जिला ग्वालियर महानगर के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया।केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा को संगठन को मजबूत बनाने और अच्छे से अच्छा कार्य करने के निर्देश दिए।

भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को विश्वास दिलाया कि पार्टी की रीति नीति के अनुरूप संगठन की मजबूती के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगे।




