
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी — मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आज मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को संबोधित ज्ञापन सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे को सौंपा ।इस मौके पर संजीव त्रिपाठी अधीक्षण अभियंता मुख्यालय भी उपस्थित थे। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप पेंशन की ग्यारंटी सुनिश्चित कर ने के लिए मध्यप्रदेश शासन भी पेंशन ट्रेजरी से भुगतान करे।

पेंशन एसोसिएशन शाखा सारनी के सचिव डी डी देशमुख ने बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गये है। पेंशनर्स की मुख्य रूप से दो मांगे हैं। पेंशन की ग्यारंटी राज्य शासन ले और सरकारी कोषालय से भुगतान के साथ ही के मंहगाई राहत घोषित दिनांक से दिया जाए। इस अवसर पर सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त एस के वागदरे, डी डी देशमुख, सोमलाल पाल, ज्ञानेश्वर पाटील, विश्वास बाबरू, गंगाधर धोटे, अंबादास सूने, मेहमूद खान, ओ एस पवार, हीरामण,माथुरसिंह रघुवंशी,सी जी शर्मा,सी एस वर्मा, मुनेर खान, किसना धोटे और महेंद्र सिक्केवाल सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित थे।





