
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारणी में आयोजित होगा। रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला रोजगार अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई बैतूल को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
रोजगार मेले में यह कंपनी रहेगी मौजूद
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में वर्धमान फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड बुधनी में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए, ट्राईटेंट प्राइवेट लिमिटेड बुदनी में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों, आयशर सीआईआई कौशल विकास पीथमपुर में ट्रेनी वर्कर के 100 पदों, कुलोदय टेक्नोपार्क प्राइवेट लिमिटेड दमन गुजरात में मशीन ऑपरेटर, हेल्पर के 100 पदों तथा प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन भोपाल में ट्रेनी कर्मी के 50 पदों के लिए योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई होना आवश्यक है। इसी प्रकार यशस्वी ग्रुप भोपाल में अप्रेंटिस के 50 पदों, क्वैस कार्प बेंगलुरु में अप्रेंटिसशिप के 50 पदों के लिए योग्यता 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा रिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गुजरात में मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी के 50 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा होना आवश्यक है। शक्ति मोटर्स मुल्तापी प्राइवेट लिमिटेड मुलताई में सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, मैकेनिक के 25 पदों के लिए योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा तथा कृषि धान बायो केयर प्राइवेट लिमिटेड इंदौर में सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, एमबीए होना आवश्यक है। भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड बैतूल में बीमा सखी, ग्रामीण बीमा अभिकर्ता के 50 पदों के लिए योग्यता 12वीं, स्नातक, पुखराज प्राइवेट लिमिटेड भोपाल में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 100 पदों के लिए योग्यता 12वीं स्नातकोत्तर, टैलेंट कॉर्प सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में अप्रेंटिस के 50 पदों के लिए योग्यता 10वीं 12वीं आईटीआई स्नातक डिप्लोमा तथा आरएफएमआई ग्रुप भोपाल में फील्ड वर्क, मार्केटिंग, टेलीकॉलिंग के 50 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक होना जरूरी है।