
ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध परिवहन, खनन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खनिज विभाग ने 12 फरवरी को खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ बैतूलबाजार क्षेत्रांतर्गत मिलानपुर जोड़ के पास से खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 वाहन डम्पर क्रमांक एमपी 48 एच 1150 को जप्त कर पुलिस थाना बैतूल बाजार की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है, वहीं मुलताई क्षेत्रांतर्गत सांईखेड़ा जोड़ पर खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन डम्पर क्रमांक एमपी 48 जेडजी 6777 एवं एमपी 09 जेडवाय 8710 को जप्त कर पुलिस थाना सांईखेड़ा की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही लगातार जारी है।
