
सुखदेव मोहबे
- वार्ड 36 में शिविर का आयोजन, द्वितीय चरण 16 फरवरी से होगा शुरू
- सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत गुरूवार 13 फरवरी को वार्ड 36 में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के कई आवेदन आए।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड 36 में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष पार्षद जगदीश पवार, वार्ड 36 के पार्षद दशरथ सिंह जाट, कमलेश सिंह, शिविर प्रभारी जी.एस पांडे, राजेश बगाहे, योगेश धोटे, गुरूदेव हाथिया उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में पुनः चरणबद्ध तरीके से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर 16 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे।





