
ब्यूरो रिपोर्ट
IAS मनीष सिंह फिर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग में लौट आये है। सरकार ने रात दो बजे 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीनियर आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को एक बार फिर से जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। मनीष सिंह पहले भी जनसंपर्क आयुक्त रह चुके हैं। चार महीने पहले आए दीपक सक्सेना का वहां से ट्रांसफर हो गया है। उन्हें आबकारी विभाग भेज दिया गया है। दीपक सक्सेना की गिनती सीएम के खास लोगों में होती थी। लेकिन उनके आने के बाद जनसंपर्क विभाग में कई तरह के विवाद सामने आ रहे थे। इसके बाद सरकार ने स्थिति संभालने के लिए मनीष सिंह के हाथ में फिर से कमान सौंपी है। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह की गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। वह शिवराज सिंह चौहान के खास रहे हैं। बीच में अच्छी पोस्टिंग नहीं मिल रही थी। अब जनसंपर्क आयुक्त बनाकर सरकार ने उन पर भरोसा जताया है।





