
ब्यूरो रिपोर्ट
8वें वेतन आयोग के नाम पर नया APK Scam फैल रहा है। सरकारी कर्मचारियों को WhatsApp पर message भेजकर कहा जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग लागू होने पर उनकी salary कितनी होगी, यह जानने के लिए एक APK file download करें.
जैसे ही APK install की जाती है, मोबाइल का एक्सेस धोखेबाजों के पास चला जाता है।
इसके बाद बैंकिंग ऐप्स, ओटीपी और वित्तीय विवरण का दुरुपयोग करके खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
ध्यान राखें:
• सरकार कभी भी व्हाट्सएप पर एपीके फाइल्स शेयर नहीं करती
• अज्ञात या असत्यापित स्रोतों से एपीके डाउनलोड करना बहुत जोखिम भरा है
• किसी को भी वेतन, पेंशन या वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी सिर्फ आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर ही चेक करें:सतर्क रहें। जांच करें। फिर ही भरोसा करें।
अगर आप साइबर धोखाधड़ी के शिकार हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर जाकर इसकी रिपोर्ट करें।





