
ब्यूरो रिपोर्ट
एमबीए की छात्रा का उसके ही दोस्त के घर मिले निर्वस्त्र शव ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। वही किराए के मकान में टाला लगा छात्रा का दोस्त फरार है। दो दिन बाद जब कमरे से दुर्गन्ध आने लगी तो पड़ोसियों ने मकान मालिक और पुलिस को को सुचना दी। जिसके बाद पुलिस ने टाला तोड़ मकान में अंदर जाकर देखा तो छात्रा का शव निर्वस्त्र पड़ा मिला।
बता दे की 10 फरवरी से 25 वर्षीय एमबीए (इंदौर ) की छात्रा लापता थी जिसका शव शुक्रवार को निर्वस्त्र हालत में द्वारकापुरी इलाके में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। रूम पर ताला लगा था और साथी युवक फरार है। युवक मंदसौर के किराना व्यापारी का बेटा है। पुलिस फिलहाल उसी को आरोपी मानकर तलाश कर रही है।
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया द्वारकापुरी में अंकल वाली गली में किराए से रहता था। छात्रा का शव उसी के कमरे में मिला। पंढरीनाथ थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने पिता को फोन कर घटनास्थल बुलवाया। छात्रा और पीयूष दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए सेकंड सेमेस्टर में पढ़ रहे थे। प्रारंभिक जांच मैं गले पर निशान हैं, इसलिए लग रहा है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। पास में रस्सी भी मिली है। मकान मालिक के मुताबिक पलंग पर कंबल और चादर से शव ढंका था । और तभी से युवती का साथी दोस्त पीयूष लापता है।




