
ब्यूरो रिपोर्ट
- गांवों – शहरों के चहुंमुखी विकास और जन – जन की समृद्धि के लिए काम कर रही है केंद्र – मध्यप्रदेश सरकार- हेमंत खंडेलवाल**
- दो दर्जन ग्रामों को दी 3.59 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ किया भूमि पूजन
बैतूल /- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से मुख्यमंत्री विशेष विधि से स्वीकृत 3 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत हुए 24 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 14 फरवरी को श्री खंडेलवाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के साथ किया। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के बारहवीं ,खंडारा एवं खेड़ी सांवलीगढ़ ग्रामों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ था, तब से यदि विकास होता तो हम दुनिया में अव्वल होते ।जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो विकास ने रफ्तार पकड़ी अब हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है ।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव और शहरों के चहुंमुखी विकास के के साथ ही जन-जन की समृद्धि के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सतत काम किया जा रहा है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में वहां के निवासियों की आवश्यकताओं के मुताबिक हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है ,जिससे रहवासियों का जीवन आसान बन सके ।हमारा प्रयास प्रत्येक ग्राम को आदर्श ग्राम बनाना है।

विकास के क्षेत्र में हो रहा अभूतपूर्व काम – डी डी उईके
बैतूल विधानसभा क्षेत्र के खंडारा ग्राम में निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 वर्षों में विकास सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है ।पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल का जिक्र करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके ने कहा कि बाबूजी ने बैतूल जिले में विकास की नई इबारत लिखी थी। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधानसभा ही नहीं बल्कि समूचे बैतूल जिले के विकास के लिए जुटे हुए हैं ।उन्होंने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर तक क्रियान्वयन होने से आज शहरों से लेकर गांव – गांव तक समग्र विकास नजर आ रहा है।

3 करोड़ की लागत से बनेंगे 20 सामुदायिक भवन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र के बारहवीं , खंडारा ,खेड़ी सांवलीगढ़ ग्रामों में मुख्यमंत्री विशेष निधि से 3 करोड़ 59 लख रुपए की लागत से स्वीकृत 24 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें 3 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से बारहवीं, सोहागपुर, सेलगांव , नाहिया, बघौली गोरखार,दीवान चारसी , नीमझिरी ,कन्नड़गांव, भैंसदेही, खेड़ली , लाखापुर, बघवाड़ ,बडोरा, पीपला, गोनीघाट, मंडई खुर्द, लापाझिरी, महदगांव, जामठी ग्रामों में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा ।साथ ही सोहागपुर में सपना नहर के पास 16 लाख रुपए की लागत से ब्रिज, खंडारा में 15 लाख रुपए की लागत से मोक्षधाम घाट, खेड़ी सावलीगढ़ में चिंतामन बाबा के पास 10 लाख रुपए से शेड ,घाट तथा कुम्हली ग्राम के हाट बाजार में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी पुलिया और चौपाल का निर्माण होगा।

सामाजिक समरसता के साथ बढ़ेगी रोजगार गतिविधियां
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों, धार्मिक- सांस्कृतिक आयोजनों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था ।इसलिए चरणबद्ध तरीके से बैतूल विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं बड़े ग्राम में सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण होने से सामाजिक, धार्मिक ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुलभ होगा । स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित युवाओं, ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभाओं, बैठकों प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जा सकेगा ।सामुदायिक भवनों के निर्माण से गांव-गांव में सामाजिक समरसता के साथ के साथ ही रोजगार गतिविधियां भी बढ़ेगी।
औद्योगीकरण की रहा हो रही आसान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उन्होंने विधायकी के पहले कार्यकाल में पारसडोह, घूघरी , गढ़ा ,मेंढा ,वर्धा सहित अन्य सिंचाई परियोजना स्वीकृत करवाई थी ।जिससे जिले में सिंचाई के रकबे में साल दर साल इजाफा हो रहा है ।गांव-गांव में प्रत्येक घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचने के लिए मेंढ़ा जलाशय पर 200 करोड़ की पेयजल योजना सहित अन्य बड़ी पेयजल परियोजनाओं पर काम हो रहा है। बैतूल जिले में फोरलेन, टू लेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, बिजली की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है ।बिजली ,पानी ,सड़कों की उपलब्धता से अब बैतूल जिले में औद्योगीकरण की राह आसान हो गई है । उन्होंने कहा कि बैतूल में बड़े उद्योग स्थापित करवाए जाएंगे, जिससे युवाओं को जिले में ही रोजगार मिल सकेगा।
जनप्रतिनिधियों – सरकारों के कार्यों का विश्लेषण करे जनता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जनता को वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों और सरकारों के कार्यों का विश्लेषण व तुलना करना चाहिए ।जिससे यह पता चलेगा कि किसी जनप्रतिनिधि और सरकार द्वारा जनता की समस्याओं, आवश्यकताओं को संवेदनशीलता से समझकर जमीनी स्तर तक विकास व समृद्धि के लिए कार्य किया है। जो जनप्रतिनिधि एवं सरकार निष्ठा एवं ईमानदारी से जनहित के कार्य कर रहे हैं जनता को उनकी सराहना भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, बैतूल जनपद उपाध्यक्ष कृष्णा लोखंडे, बैतूलबाजार नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष सुनील पवार, नीतू पटेल, नितिन बारस्कर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंच ,पार्टी पदाधिकारी- कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।






