
ब्यरो रिपोर्ट
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सहित विधायकों को दिया आमंत्रण
- क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन धूमधाम से मनाएगा शिवाजी जयंती
बैतूल। क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन अपने आराध्य छत्रपति शिवाजी की जयंती धूमधाम से मनाएगा। शहर के शिवाजी आडोटोरियम में होने वाले मंचीय आयोजन को लेकर समाज संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार से भी मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन प्रतिवर्ष शिवाजी की जयंती धूमधाम से मनाता है। वहीं क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन के अध्यक्ष प्रवीण ठाकरे ने बताया कि 19 फरवरी को शिवाजी जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शिवाजी जयंती पर सामाजिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें जिला अस्पताल में अंकुरित आहार, वाहन रैली, कवि सम्मेलन शामिल है।