
मनोज लिल्होरे
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिश्वरेश्वर मंदिर नागेश्वर धाम सारणी मेन रोड पर में विशेष भव्यता के साथ आज विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा है। शनिधाम सारणी में शिव और शनि देव की संयुक्त पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। जहाँ प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में भक्तों के लिए महा
प्रसाद (भंडारा) वितरण की व्यवस्था की जाती है। महाशिवरात्रि पर इस बार भी विशाल भंडारे के आयोजन की तैयारी जोरो पर है।
महादेव और शनिदेव के आशीर्वाद के साथ भक्तों के लिए महाप्रसाद के इस आयोजन में नगर के व्यापारी गण , मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बढ़ चढ़ कर भाग लेते है। वहीँ पूरा मंदिर परिसर दुल्हन की तरह सजाया जाता है। इसी के साथ भजन कीर्तन आदि के आयोजन देर रात तक चलते है।
