
ब्यूरो रिपोर्ट
- मुख़्यमंत्री मोहन यादव का हेलिकाप्टर लड़खड़ाया
- करीब एक मिनट तक अटकी रहीं लोगों की सांसे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे थे, जहां पंधाना में राज्य स्तरीय लाडली बहना योजना कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लगा। तभी उनका हेलीकॉप्टर टेक ऑफ के दौरान हवा में लड़खड़ाने लगा। हेलीकॉप्टर ने उल्टी उड़ान शुरू कर दी। ऐसा होता देख वहां मौजूद लोगों की सांसे कुछ देर के लिए थम गई। इस बीच पायलट ने स्थिति को संभाल लिया। कुछ देर हवा में रहने के बाद हेलीकॉप्टर सुरक्षित हवा में उड़ने लगा।





