
धनराज साहू तहसील ब्यूरों
- गुदगांव में आज हवन एवं महाप्रसादी के साथ भागवत का होगा समापन।
- रामेश्वरम शिवधाम मंदीर में हजारों की संख्या में श्रद्धालू होंगे शामिल।
भैंसदेही:- ग्राम गुदगांव (चिल्कापुर) के प्रसिद्ध रामेश्वरम शिवधाम मंदीर में कथावाचक पं.श्री अविनाश खंडाग्रे जी के मुखारबिन्द से गत् 11 फरवरी 2026 से प्रारंभ शिवपुराण एवं रुद्र महायज्ञ सप्ताह का आज हवन एवं भोजन महाप्रसादी के साथ समापन होगा। जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालू गण शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर से चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान में रोजाना मातृशक्तियों, बुजुर्गो, युवाओं सहित दूर दराज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रतिदिन भाग लेकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से पूरे सप्ताह ग्राम का संपूर्ण क्षेत्र हर्ष, उत्साह व उल्लास के वातावरण में धर्ममय बना रहा। रामेश्वरम शिवधाम मंदीर समिति चिल्कापुर एवं भागवत आयोजन समिति ने ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
