
ब्यूरो रिपोर्ट
अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की निर्मम हत्या के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
अधिवक्ता का कत्ल करने 10 लाख रुपए में शूटर किए थे हायर
शिवपुरी जिले के करैरा में वीरान घाटी मे हुई अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की निर्मम हत्या के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया, गाँव के कमलेश शर्मा के खिलाफ केश लडा था जिसको लेकर कमलेश शर्मा व उसके चाचा सुनील शर्मा व नीरज शर्मा के साथ उनकी रंजिस हो गयी थी। मृतक संजय सक्सैना की ग्राम सिगदौआ मे कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर भी सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा के साथ विवाद हो चुका था जिसमे पुलिस कार्यवाही के बाद से कमलेश शर्मा द्वारा केश वापस लेने के लिये दवाव बनाया जा रहा था।

संदेही सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा से सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा राज खुल गया, आरोपीगणों ने संजय वकील से पुरानी सरपंची एवं जमीन की रंजिस को लेकर संजय वकील को 10 लाख की सुपारी देकर खत्म करने की योजना बनाना बताया।
आरोपीगण चिरली तिराहा के पास बनी गौशाला मे रुके हुए है, गौशाला के पास पहुंचने पर तीन बदमाश मोटरसाईकिल से रोड तरफ भागने लगे जिन बदमाशो को आत्मसमर्पण के लिये ललकार कर रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पपेन्द्र रावत जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा, जिससे आत्म रक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किये गये तो एक गोली बदमाश पपेन्द्र रावत के पैर मे लगी ओर बदमाश गिर गया जिसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी करैरा भेजा गया एवं आरोपीगण 1. पपेन्द्र पुत्र हरदास रावत निवासी चांदपुर थाना डवरा जिला ग्वालियर, 2. राजकुमार उर्फ गोलू रावत पुत्र अरविन्द्र रावत निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया, 3. जहीर खान पुत्र रफीक खान निवासी घूघसी थाना बडोनी जिला दतिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनो आरोपीगणो के विरुद्ध अप क्र 115/26 धारा 109,3 (5) बीएनएस 11/13 एमपीडीपीके एक्ट, 25/27,28 आर्म्स एक्ट का पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपियों से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 02 जिंदा राउंड, एक खाली खोका एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग की विना नम्वर की पल्सर मोटरसाईकिल जब्त की गई