
ब्यूरो रिपोर्ट
*₹40 लाख के शासकीय गबन का पर्दाफाश*
के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावासों के विद्युत देयकों में फर्जीवाड़ा कर लगभग *₹40,04,067/- (चालीस लाख चार हजार सड़सठ रुपये) के गबन* प्रकरण में *₹10,000 के ईनामी आरोपी गणेश उईके को गिरफ्तार* करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 05.01.2026 को कार्यालय जनपद पंचायत बैतूल से प्राप्त पत्र एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना *कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 19/2026 पंजीबद्ध* किया गया।
इन फर्जी वेंडरों के माध्यम से विद्युत विभाग के नाम पर भुगतान दर्शाकर राशि निजी बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
* एक बार वास्तविक विद्युत विभाग के खाते में भुगतान किया गया।
* दूसरी बार फर्जी वेंडरों के माध्यम से निजी खातों में राशि स्थानांतरित की गई।
* बैंक खातों एवं स्टेटमेंट विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि संबंधित खाते स्थानीय व्यक्तियों के थे।
* खातों में प्राप्त राशि का लेन-देन आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर से UPI माध्यम से जुड़ा पाया गया।
जांच में *₹40,04,067/- के गबन की पुष्टि हुई है,* जिसमें से ₹5,24,182/- की राशि शासकीय चालान के माध्यम से जमा कराई जा चुकी है।
प्रकरण में प्रारंभिक रूप से धारा 318(4), 316(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।