
ब्यूरो रिपोर्ट
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति का ऐलान किया है.. वही 24 फरवरी को लाखों किसानों के साथ विधानसभा के घेराव की चेतावनी भी दी है .
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादन में अग्रणी है, लेकिन यदि अमेरिका से सोयाबीन और उसके कंपोनेंट जीरो प्रतिशत टैरिफ पर भारत आते हैं, तो इसका सीधा नुकसान प्रदेश के किसानों को होगा. उन्होंने कहा कि यही स्थिति कपास, धान और मक्का के साथ भी बन सकती है. देश के कृषि मंत्री मध्यप्रदेश के हैं. इसके बाद भी प्रदेश के किसानों की गर्दन पर तलवार लटकाई जा रही है. कांग्रेस पार्टी ऐसी नीतियों का विरोध सदन के अंदर भी करेंगी और सड़क पर भी म .





