
ब्यूरो रिपोर्ट
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सम्बोधित किया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान, योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ दिलाने, प्रदेश सरकार के बजट के प्रावधानों से आमजन को अवगत कराने, विकास कार्यों पर और अधिक फोकस करने एवं कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह जी, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री राजेंद्र शुक्ल जी, श्री जगदीश देवदा जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






