
ब्यूरो रिपोर्ट
➡️ संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने ग्राम सावंगा पहुंचकर घटना की ली जानकारी
संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश कुमार शुक्ला शुक्रवार को बैतूल जनपद के ग्राम सावंगा पहुंचे। उन्होंने गत दिवस हुई हत्या की घटना के स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।
दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर मृतक परिवार की स्थिति और घटना से जुड़े तथ्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, एसडीएम श्री अभिजीत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।






