
ब्यूरो रिपोर्ट
आरक्षक_भर्ती 2025 के तहत दूसरे चरण की परीक्षण दिनांक में परिवर्तन ।
आरक्षक (जीडी) भर्ती वर्ष 2025 के अन्तर्गत द्वितीय चरण की परीक्षण दिनांक 04.03.2026 परिवर्तन के संबंध में उम्मीदवारों के लिये सूचना
आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) तथा दस्तावेज का परीक्षण दिनांक 23.02.2026 से दिनांक 13.03.2026 (दिनांक 02.03.26, 03.03.26 एवं 08.03.2026 को परीक्षा अवकाश रहेगा) तक प्रस्तावित है, जो प्रतिदिन 6:00 बजे से आरंभ होगा।
दिनांक 03.03.2026 एवं 04.03.2026 को होली होने से, दिनांक 04.03.2026 को होने वाले शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज परीक्षण का आयोजन दिनांक 14.03.2026 को किया जायेगा। अब दिनांक 02.03.26, 03.03.26, 04.03.2026 एवं 08.03.2026 को परीक्षा अवकाश रहेगा। स्थान एवं समय यथावत रहेगा।
नवीन दिनांक के संबंध जानकारी म. प्र. पुलिस की वेबसाईट एवं म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकी है।






