
ब्यूरो रिपोर्ट
24 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महाचौपाल की तैयारियां जोरो पर है। पुरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंच रहे है। बता दे की अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते को किसानों के विरुद्ध बता रही कांग्रेस इसके विरोध में राज्यवार किसान सम्मेलन करने जा रही है। इसकी शुरुआत 24 फरवरी को भोपाल से होगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में सम्मेलन की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार





