
ब्यूरो रिपोर्ट
6 घंटे में लूट का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा द्वारा सम्मानित किया गया। त्वरित कार्रवाई से अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी व मशरूका बरामद करने पर पुलिस टीम को विशेष सम्मान मिला है । वहीँ उत्कृष्ट पुलिस कार्यवाही पर डीजीपी द्वारा टीम की सराहना की गई और प्रशंसा पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किये गए।
बता दे की दिनांक 03.02.2026 की रात्रि जिला नरसिंहपुर अंतर्गत थाना कोतवाली में नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र स्थित होटल कुसुम वैली में 04 नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा लगभग 75 लाख रूपये नगदी लूट की घटना घटित की गई, जिस पर थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर में अपराध क्रमांक 80 / 26 धारा 309 (6) 3 ( 5 ) बी. एन. एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतारसी / गिरफ्तारी एवं लूटी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना के 06 घंटों के अंदर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य का संकलन कर, घटना का खुलासा करते हुए 04 नकाबपोश आरोपियों की गिरफ्तारी की गई एवं उनसे लूटी गई राशि रू.68 लाख बरामद किए गए। देर रात्रि घटना में संलिप्त शेष अन्य 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।







